सविता को मिले टिकट : रूहानी मर्कज
जमशेदपुर - आध्यात्मिक संस्था रूहानी मर्कज ने गुरुवार को समारोह में स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि दी। समारोह में सविता महतो को लोकसभा टिकट देने की मांग की गई। संस्था के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हसन रिजवी ने कहा कि सविता महतो के साथ राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर किए गए खेल से राजनीतिक दल बेनकाब हो गए हैं। मौके पर हाजी मंजर इमाम, हाजी अशरफ, हाजी गुलाम अली, डॉ शानदार हसन, अधिवक्ता वायजुल हक, प्रो. शमीम इकबाल, मंसूर अली, सरदार खान, आले हसन, मेराजुल हक, मौलाना नुमानी आदि मौजूद थे।