पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. बीर खालसा दल के बैनर तले शुक्रवार से साकची गुरुद्वारा मैदान में 36वें सालाना समागम ‘गुरमत विचार एवं महान कीर्तन दरबार’ की शुरुआत होगी। इस संबंध में गुरुवार को साकची गुरुद्वारा मैदान के निर्माणाधीन पंडाल में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
दल के अध्यक्ष रवींदर सिंह भाटिया ने बताया कि बुधवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे पड़ेगा। इसके बाद साकची गुरुद्वारा से सजे हुए पंडाल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां अरदास उपरांत कीर्तन दरबार की शुरुआत होगी। दोनों वेला कीर्तन दरबार सजेगा, जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनीये व प्रचारक संगत को गुरवाणी-कीर्तन और गुरु उपदेश से निहाल करेंगे। दो फरवरी को संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।
ये कर रहे सहयोग : हरबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह दीप, खुशबीर सिंह, हरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, गुरु बख्श सिंह, राज सिंह, इंदरपाल सिंह, हरभजन सिंह, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह काले, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह आदि।
कार्यक्रम की जानकारी देते रवींदर सिंह भाटिया व अन्य।
>> सुबह में : 10.00 से 10.20 बजे तक : भाई जोगिंदर सिंह हजूरी रागी का कीर्तन, 10.20 से 10.40 बजे तक : भाई हरिंदर सिंह व भाई गुरदीप सिंह हजूरी रागी का कीर्तन, 10.40 से 12.00 बजे तक : ज्ञानी साहिब सिंहजी शाहबाद मारकंडे वाले का प्रवचन, 12.00 से 01.00 बजे तक : भाई साहिब भाई करनैल सिंहजी हजूरी रागी दरबार साहिब का कीर्तन ((उपरांत अरदास एवं समाप्ति))
>> शाम में : 07.30 से 08.00 बजे तक : सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची का कीर्तन, 08.00 से 09.00 बजे तक : भाई साहिब भाई करनैल सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब वाले का कीर्तन, 09.00 से 10.00 बजे तक : ज्ञानी साहिब सिंह की शाहबाद मारकंडे वाले का प्रवचन, 10.00 से 11.00 बजे तक : भाई साहिब भाई रवींदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब वाले का कीर्तन।
शुक्रवार के दीवान का समय
अनुष्ठान - साकची गुरुद्वारा से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.