पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 को झारखंड बंद कराएगी कुड़मी सेना

5 को झारखंड बंद कराएगी कुड़मी सेना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - दोमुहानी में बुधवार को कुड़मी सेना की बैठक शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें सविता महतो को राज्यसभा का प्रत्याशी नहीं बनाने का विरोध किया गया। बैठक में 5 फरवरी को झारखंड बंद कराने का निर्णय लिया गया। सविता का समर्थन नहीं करने वाले नेताओं का सुधीर महतो के श्राद्ध कर्म के दिन विरोध किया जाएगा। मौके पर रामप्रसाद महतो, वीरेंद्र महतो, संजय महतो, कंचन महतो, मनोज महतो आदि मौजूद थे।