पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता से ही जीवों की रक्षा : डीएफओ

जागरूकता से ही जीवों की रक्षा : डीएफओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
लोगों में जागरूकता से ही वन्यजीवों की रक्षा हो सकती है। इसके लिए बच्चों को भी जागरूक करने की जरूरत है। यह बातें गुरुवार को टाटा जू में आयोजित वन्यजीव-जंतु कल्याण पखवाड़ा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएफओ केजेड भूटिया ने कहीं। यह कार्यक्रम टाटा जू स्थित इन्फॉरमेशन सेंटर में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में समाजसेवी चंदूलाल भलोटिया और जू के निदेशक बिपुल चक्रवर्ती भी उपस्थित थे। संयोजन अशोक कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन निबंध लेखन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 14 से 30 जनवरी तक कार्यक्रम का आयोजन टाटा जूलॉजिकल सोसायटी और वन्यजीवों के प्रति क्रूरता रोकने वाले गैर सरकारी संगठन सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनीमल्स ((एसपीसीए)) की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। अशोक दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों में वन्यजीव-जंतु के प्रति स्नेह और पर्यावरण सुरक्षा की भावना को विकसित करना है। तभी हम लुप्त हो रहे देश के 250 वन्यजीव की प्रजातियों को बचा सकेंगे। पखवाड़े के दौरान छात्रों के बीच प्रतियोगिता और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।