- Hindi News
- कांग्रेसियों के नाम उजागर करे राहुल : इंदर
कांग्रेसियों के नाम उजागर करे राहुल : इंदर
जमशेदपुर - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 1984 सिख दंगों की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम ((एसआईटी)) का गठन करने की मांग का ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ((एआईएसएसएफ)) ने स्वागत किया है। साकची गुरुद्वारा के पास गुरुवार को फेडरेशन की बैठक वरीय सलाहकार इंदर सिंह इंदर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दंगों में मारे गए सिखों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। संस्था के बिहार-झारखंड प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि केजरीवाल 30 वर्षों में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सिख दंगों की मांग एसआईटी से करवाने की मांग की है। इंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी दंगों में शामिल कांग्रेसियों के नाम उजागर करें। बैठक में सतबीर सिंह सोमू, मनमीत लूथरा, करनैल सिंह भाटिया, हरपाल सिंह भाटिया, हरजिंदर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।