- Hindi News
- टाटा स्टील : अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
टाटा स्टील : अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
जमशेदपुर - टाटा स्टील में रॉ मेटेरियल रिसोर्स माइनिंग एवं टेक्नोलॉजी के सीनियर मैनेजर जीवी सत्यनारायण को उसी विभाग में हेड बनाया गया है। वे जमशेदपुर से ही काम करेंगे। सीआरएम के मैनेजर अजीत कुमार को एफजीटीवी का सीनियर मैनेजर बनाया गया है। ग्रोथ शॉप में इम्प्रूवमेंट हेड आनंद कुमार चंदानी को स्ट्रेटजिक प्रोजेक्ट प्रोक्यूरमेंट ((इंजीनियरिंग)) में स्ट्रेटजिक प्रोजेक्ट हेड बनाया गया है। मैनेजर ((कॉरपोरेट फाइनांस)) अहलादिनी इजेंती का तबादला कॉरपोरेट फाइनांस में ट्रांजेक्शन एवं कंट्रोल बिजनेस के एनालिस्ट के पद पर हुआ है।