पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर टुडू की रिमांड पूरी, गए जेल

डॉक्टर टुडू की रिमांड पूरी, गए जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - पुलिस ने झामुमो नेता लखाई हांसदा हत्याकांड में झामुमो नेता डॉक्टर टुडू, कारू सोरेन और छोटे सोरेन की पांच दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। इससे पहले उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। पूछताछ में डॉक्टर टुडू और उसके साथियों ने अपने आप को निर्दोष बताया। इधर, पुलिस को जांच में घटना के समय डॉक्टर टुडू के करनडीह चौक पर मौजूद होने के साक्ष्य मिले हैं। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को करनडीह चौक पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष लखाई हांसदा की हत्या कर दी गई थी।