पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन में 131 नामांकन पत्र बिके

तीन दिन में 131 नामांकन पत्र बिके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्र की बिक्री गुरुवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन तक कुल 131 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदा। इसमें निवर्तमान महासचिव अजीत अंबष्ठ और रामजीत पांडे ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदा। इनके अलावा पहले दिन एमपी बनर्जी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा था। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार सामने आए हैं। गुरुवार को कुल 51 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें अध्यक्ष के लिए दो, महासचिव के तीन, कोषाध्यक्ष के तीन, सहायक कोषाध्यक्ष के 6, संयुक्त सचिव के 9 और काउंसलर ((कार्यकारिणी सदस्य)) के लिए 26 अधिवक्ताओं ने पर्चा खरीदा। नामांकन भरने की प्रक्रिया एक फरवरी से पांच फरवरी तक होगी।