- Hindi News
- भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सामूहिक उपवास
भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सामूहिक उपवास
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर साकची स्थित गांधी घाट पर गुरुवार को आयोजित सामूहिक उपवास में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसमें राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। उपवास का नेतृत्व सरयू राय ने किया। राय ने कहा कि उपवास का मकसद देश से भ्रष्टाचार, महंगाई और कालाधन समाप्त करना है। जनता को सुशासन दिलाना उनका उद्देश्य है।
महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सामूहिक उपवास की शुरुआत हुई। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कालाधन विदेशों में जमा है। इसे लाने से गांवों में पानी-बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी। आभा महतो ने कहा कि सरयू राय हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते रहते है। सामूहिक उपवास से लोगों को भ्रष्टाचार के विरोध में एकजुट होने का मौका मिला है। कार्यक्रम को अयूब खान, जवाहरलाल शर्मा, पुतकर हेंब्रम, हरिवल्लभ सिंह आरसी, राजकुमार सिंह, सुरेश सोंथालिया, मुरलीधर केडिया आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मनोज सिंह व मुकुल मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन चितरंजन वर्मा ने किया। मौके पर सुरंजन राय, हरेंद्र पांडेय, अनिल सिंह, उमाशंकर सिंह, विकास सिंह, मनमोहन चौधरी, हरेंद्र सिंह, धनंजय उपाध्याय, पंकज सिन्हा, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
ञ्च ग्रेजुएट कॉलेज : ग्रेजुएट कॉलेज की एनएसएस इकाई ने गुरुवार को कॉलेज परिसर में गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई। प्रभारी प्रिंसिपल डॉ उषा शुक्ला व अन्य शिक्षकों ने गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। प्रभारी प्रिंसिपल ने छात्राओं से गांधीजी की जीवनी को आत्मसात करने का आह्वान किया। मौके पर कॉलेज की एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ रामा सुब्रह्मण्यम, डॉ किरण शुक्ला, अर्चना सिन्हा, डॉ वीणा प्रियदर्शी, डॉ नलिनी मोहंती, डॉ सत्यरूपा श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।
ञ्च मानगो अक्षेस : यहां डीसी डॉ अमिताभ कौशल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। डीसी ऑफिस में भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई।
ञ्च गांधी पीस फाउंडेशन : संस्था ने बिष्टुपुर कार्यालय में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई। मुख्य अतिथि आयडा के सचिव एचएन राम ने कहा कि गांधी हमारे रोल मॉडल हैं। मौके पर अयूब खां, रवींद्र नाथ चौबे, चंद्रमोहन सिंह, प्रमोद मिश्र, एससी झा आदि मौजूद थे।