- Hindi News
- मानगो बस स्टैंड की नीलामी को मिली मंजूरी
मानगो बस स्टैंड की नीलामी को मिली मंजूरी
जमशेदपुर - मानगो बस स्टैंड की नीलामी की मार्फत बंदोबस्ती की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन के प्रस्ताव को नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने मंजूरी दे दी है। इसके आलोक में डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने जमशेदपुर अक्षेस को नीलामी की प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश दिया है। नीलामी की न्यूनतम बोली 35.98 लाख रुपए रखी गई है। करीब तीन महीने पहले डॉ अमिताभ कौशल ने मानगो बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था। डीसी ने जमशेदपुर अक्षेस के तत्कालीन विशेष पदाधिकारी आरएन द्विवेदी को स्टैंड की बंदोबस्ती का प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया था। इस प्रस्ताव को नगर विकास विभाग के पास भेजा गया था।