- Hindi News
- प्रशिक्षुओं का स्थायीकरण संभव नहीं : वाइस प्रेसिडेंट
प्रशिक्षुओं का स्थायीकरण संभव नहीं : वाइस प्रेसिडेंट
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
टाटा कमिंस के वाइस प्रेसीडेंट ((वीपी)) अश्वथ राम ने कहा है कि वर्तमान आर्थिक परिस्थिति में किसी भी प्रशिक्षु को जमशेदपुर प्लांट में स्थायी करना संभव नहीं है। आर्थिक मंदी के दौर में कंपनियां कर्मचारियों को नौकरी से निकालने और प्लांट बंद करती है, वैसी स्थिति में टाटा कमिंस ने इस संबंध में सोचा भी नहीं है।
राम ने कहा कि कंपनी अभी श्रमशक्ति बढ़ाने की स्थिति में भी नहीं है। कंपनी ने प्रशिक्षुओं के भविष्य को ध्यान में रखते उन्हें दूसरे प्लांट में स्थानांतरित करने का विकल्प रखा है। इसमें प्रशिक्षुओं को बोनस, प्रोविडेंट फंड और ग्रुप इंश्योरेंस के साथ मासिक वेतन की सुविधा दी जाएगी। राम ने कहा कि कंपनी टाटा कमिंस की दूसरी निर्माण इकाइयों में स्थायी रोजगार के अवसर तलाश रही है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के 250 प्रशिक्षुओं ने जमशेदपुर प्लांट में स्थायीकरण की मांग को लेकर पिछले साल आमरण अनशन किया था। बाद में प्रशिक्षुओं ने श्रम मंत्री ददई दुबे के आश्वासन के बाद अनशन तोड़ा था। दूबे ने प्रबंधन को दो माह में प्रशिक्षुओं को स्थायी करने का मौखिक आदेश दिया था।
दूसरे प्लांट में स्थानांतरित करने का विकल्प