पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ((सीजीपीसी)) की आपात बैठक गुरुवार को साकची गुरुद्वारा कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सीजीपीसी प्रधान इंदरजीत सिंह ने की। इसमें सभी गुरुद्वारा कमेटी और सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
निर्णय लिया गया कि गुजरात दंगा की तर्ज पर सिख दंगे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए, ताकि सिखों को इंसाफ मिल सके। इस संबंध में शुक्रवार को सिख समुदाय रोष मार्च निकालेगा। सीजीपीसी प्रधान ने सभी प्रतिनिधियों से शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे तक साकची गुरुद्वारा में जुटने की अपील की। अपराह्न 3 बजे सभी रोष मार्च निकालते हुए डीसी ऑफिस तक जाएंगे। वहां एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपेगा। रोष मार्च में शामिल होने वाले पुरुषों से काली पगड़ी और महिलाओं को काली ओढऩी पहनने का अनुरोध किया गया है।
बैठक में महेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, जसबीर सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरचरण सिंह भोगल, नानक सिंह, अमरजीत सिंह, जोतिंदर सिंह बब्बू, भूपेंद्र सिंह, चंचल सिंह, सोहन सिंह, दलबीर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, कमलजीत कौर, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.