तिलक पुस्तकालय में विचार गोष्ठी
जमशेदपुर - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कई जगहों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस ने बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में गांधी बनाम नाथूराम गोडसे पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता को-ऑपरेटिव कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ बीके मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी की पहचान अहिंसावादी के रूप में पूरी दुनिया में हुई। यह आज भी प्रासंगिक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश आगे बढ़ेगा। गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवींद्र झा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, पैराडाइज कुजूर, कमलेश पांडे, जम्मी भास्कर, गयाराम महतो, राजकिशोर यादव, सूर्या राव, ईश्वर राव, अमरजीत नाथ मिश्रा, रामदरश चौधरी, जिलानी गद्दी आदि मौजूद थे।
ञ्च शहीद चौक : साकची में बसंत टॉकिज के समीप शहीद चौक पर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर राकेश साहू, विजय गुप्ता, संजय साह, गणेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
ञ्च विधायक कार्यालय, कदमा : कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने अपने कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर देश निर्माण में बापू के बलिदान की गाथा की पूरी दुनिया में चर्चा होती है। मौके पर प्रभात ठाकुर, मनोज झा, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।
ञ्च टिनप्लेट कदानी रोड : अखिल भारतीय सोनिया गांधी प्रचार दल ने टिनप्लेट स्थित कदानी रोड कार्यालय में बापू को श्रद्धांजलि दी। मौके पर दल के अध्यक्ष सूरजकांत नाग, किशन खन्ना आदि मौजूद थे।