- Hindi News
- चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : लक्ष्मण टुडू
चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : लक्ष्मण टुडू
जमशेदपुर - महानगर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक गुरुवार को साकची स्थित दीनदयाल भवन में हुई। इसमें लक्ष्मण टुडू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सामंत ने कहा कि केंद्र से भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर सुशासन के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। बैठक को भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता काजू सांडिल ने की। बैठक में बिनोद सिंह, बारी मुर्मू, रामजीत मार्डी, भोगेन सोरेन, रामसिंह मुंडा, रामप्रसाद टुडू आदि उपस्थित थे।