पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 29 युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा लोन

29 युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा लोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ((पीएमईजीपी)) के तहत जिले के 29 युवाओं को रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराया जाएगा। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में लोन की स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें उलियान के अशोक कुमार व बहरागोड़ा के मानसमुडिया निवासी गुरुपदो दास को फ्लाई-ऐस की ईंट फैक्ट्री लगाने के लिए 20-20 लाख रुपए का लोन स्वीकृत किया गया। जिन 29 युवाओं को लोन देने दी जाएगी, उनमें शहरी क्षेत्र के 11 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 18 युवक शामिल हैं। टास्क फोर्स की बैठक में जिला उद्योग केंद्र के जीएम आरसी प्रसाद व केनरा बैंक के जिला संयोजक एनएन हांसदा उपस्थित थे।