- Hindi News
- कार्ल के निधन से कंपनी को नुकसान : पिसरोडी
कार्ल के निधन से कंपनी को नुकसान : पिसरोडी
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक ((एमडी)) कार्ल स्लिम के निधन पर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटा मोटर्स की सभी इकाइयों में एक साथ शोकसभा हुई। इसमें टाटा मोटर्स के बॉम्बे हाउस के टॉप अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, वेंडर्स और सप्लायर्स शामिल हुए।
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कैंटीन हॉल में सुबह 11 बजे शोकसभा हुई। इसमें टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक ((कमर्शियल वेहिकल एंड मैनुफैक्चरिंग)) रवि पिसरोडी ने कार्ल स्लिम के निधन को कंपनी के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया। इस मौके पर जमशेदपुर प्लांट में टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक एसबी बोरवंकर ((क्वालिटी)), प्लांट हेड एबी लाल, यूनियन महामंत्री चन्द्रभान प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।