संत जेवियर्स स्कूल को मिले दो कंप्यूटर
जमशेदपुर - सांसद डॉ अजय कुमार की ओर से संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल को दो कंप्यूटर दिए गए। झाविमो गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह और भूषण दीक्षित ने प्रिंसिपल निभा सिंह को कंप्यूटर सौंपा। बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के मुहिम को लेकर सांसद की ओर से शहर के विभिन्न स्कूलों को कंप्य्ूटर दिया जा रहे है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपप्रचार्य धर्मेन्द्र कुमार, वरीय शिक्षिका रूपा महतो, अर्चना शर्मा, सरिता सिंह, मीहिर दास, माया सिंह, श्वेता कुमारी, दिलीप, आरएस गोस्वामी, मनोज दास आदि उपस्थित थे।