छात्रों को तनाव दूर करने के दिए टिप्स
जमशेदपुर - केरला समाजम मॉडल स्कूल ((केएसएमएस)) में गुरुवार को अभिभावकों और विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के मकसद से कार्यशाला आयोजित की गई। कुछ छात्रों का कहना था कि आमतौर पर सभी छात्र कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने पर वे निराश हो जाते हैं। मुख्य अतिथि टाटा मुख्य अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. मनोज साहू ने तनाव से निपटने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतरी के लिए घरों में तनाव मुक्त माहौल बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन राजन कौर ने किया।