बोरवंकर ने गुणवत्ता का लिया जायजा
जमशेदपुर - टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक ((क्वालिटी)) एसबी बोरवंकर ने गुरुवार को कंपनी के विभिन्न विभागों का दौरा कर गुणवत्ता का जायजा लिया। वे कंपनी के फाइनल रेक्टिफिकेशन विभाग और केबल एंड काउल विभाग गए। वहां वाहनों की गुणवत्ता को देखा। बोरवंकर ने जेनरल ऑफिस में शाम को बैठक कर गुणवत्ता के वैश्विक मानदंड को पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगी माहौल में कंपनी की कोशिश है कि वाहन सौ फीसदी एरर फ्री हों, ताकि उपभोक्ताओं का विश्वास बन सके। बैठक में प्लांट हेड एबी लाल समेत वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।