स्मार्ट कार्ड से ले सकेंगे जेनरल टिकट
जमशेदपुर - टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन ((एटीवीएम)) लगाई गई। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय से रेलवे पदाधिकारियों की टीम एवं सेंट्रल फॉर रेलवे इनफारमेशन सिस्टम ((क्रिस)) विशेषज्ञों ने मशीन को इंस्टाल किया। यह मशीन प्लेटफॉर्म के प्रवेश द्वार के सामने लगाई गई है।
ञ्च कैसे करेगा काम : एटीवीएम से टिकट लेने के लिए मशीन में पैसे नहीं, बल्कि स्मार्ट कार्ड स्क्रैच करना होगा। स्मार्ट कार्ड बुकिंग केंद्र से निर्गत किया जाएगा। इसके लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा। काउंटर में 100 रुपए का रिचार्ज कराने पर 5 रुपए और 1000 रुपए का रिचार्ज कराने पर 50 रुपए ज्यादा मिलेंगे। कुछ दिनों के लिए इसके संचालित करने के लिए क्लर्क तैनात किए जाएंगे।
ञ्च क्या होगा लाभ : एटीवीएम लगने से काउंटर पर बोझ कम पड़ेगा। वहीं, काउंटर पर स्टॉफ भी कम लगेंगे। लोगों को लाइन लगने से छुटकारा मिलेगा।
॥ एटीबीएम लगाने के लिए रेलवे का आईटी विभाग प्रयास कर रहा है। पहले चरण में एक मशीन लगाई जाएगी। रिस्पांस मिलने पर संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार दोपहर बाद मशीन यात्रियों को सुपुर्द करने की कोशिश की जा रही है। ॥
शुभाशीष कोले, डीसीएम