एसडीसीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
जमशेदपुर - सीनियर डीसीएम अजीत कुमार हलधर ने गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। शाम छह बजे सड़क मार्ग से पहुंचे सीनियर डीसीएम सबसे पहले गुड्स शेड पहुंचे। उन्होंने लोडिंग अनलोडिंग के काम को देखा। उन्होंने फाइलों को भी खंगाला। यहां से वे स्टेशन परिसर पहुंचे और एक नंबर प्लेटफार्म पर टिकट निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।