टिनप्लेटकर्मी के घर ढाई लाख की चोरी
जमशेदपुर - बारीडीह बजरंग चौक फ्रेंच कॉलोनी में गुरुवार को टिनप्लेटकर्मी बीडी शर्मा के घर का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए के गहने और अन्य सामान चोरी हो गई। शर्मा पत्नी के साथ बेटी से मिलने रांची गए थे। रात लगभग 8.30 बजे घर लौटे, तो दरवाजा टूटा पाया। सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।