- Hindi News
- मनरेगा : कुएं धंसने पर डीडीसी ने मांगी रिपोर्ट
मनरेगा : कुएं धंसने पर डीडीसी ने मांगी रिपोर्ट
जमशेदपुर - मनरेगा योजना के तहत बने कुएं के धंसने के संबंध में डीडीसी अजीत शंकर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से रिपोर्ट की मांग की है। डीडीसी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माफर्त बीडीओ से रिपोर्ट की मांग की। बारिश के दिनों में कई स्थानों पर कुएं धंस गए थे। इस संबंध में झारखंड विधान सभा ने रिपोर्ट की मांग की है। तीन फरवरी को विधान सभा की समिति के समक्ष रिपोर्ट के साथ डीडीसी को उपस्थित होना है। इसलिए रिपोर्ट की मांग की गई है।