पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. साकची पलंग मार्केट के पास से गुरुवार को पुलिस ने घाटशिला बनकाटी के चावल व्यवसायी विश्वनाथ मंडल से लूटकांड के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 3.83 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों में कदमा का मो. चांद और उसका साथी शामिल है।
पुलिस व्यवसायी के चालक तुफानी कालिंदी, मो. चांद और उसके साथी से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लूटकांड में चालक की संलिप्तता की जांच की जा रही है। शनिवार को मामले का खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को साकची पलंग मार्केट के पास से घाटशिला बनकाटी के चावल व्यवसायी विश्वनाथ मंडल की बोलेरो और 3.38 लाख रुपए बदमाशों ने लूट लिए थे। इस संबंध में विश्वनाथ मंडल ने साकची थाना में संदेह के आधार पर चालक तुफानी कालिंदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विश्वनाथ मंडल 25 जनवरी को परसुडीह , करनडीह, सोनारी से वसूली कर साकची पलंग मार्केट के पास पहुंचे। उन्होंने वसूली के 3.83 लाख रुपए बोलेरो में सीट के नीचे रख दिया और साकची बाजार चले गए। वापस लौटे तो चालक समेत गाड़ी गायब थी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया कि चालक और गाड़ी उनके कब्जे में है। उन्हें रंकिणी मंदिर के पास छोड़ दिया गया है। आधा घंटा बाद चालक गाड़ी लेकर लौटा। चालक ने बताया कि कुछ बदमाश उसका अपहरण कर कदमा ले गए और रुपए लूटने के बाद छोड़ दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.