पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनोरिटी का स्टेटस जांचेगी केयू की टीम

माइनोरिटी का स्टेटस जांचेगी केयू की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - करीम सिटी कॉलेज के माइनोरिटी का स्टेटस जांचने के लिए मानव संसाधन विभाग ने कोल्हान यूनिवर्सिटी ((केयू)) प्रशासन को पत्र लिखा है और वास्तविक स्थिति से संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। केयू की टीम गुरुवार को कॉलेज आने वाली थी, लेकिन टीम के मेंबर सेक्रेटरी सह केयू के सहायक रजिस्ट्रार एएम मिश्रा के जरूरीकाम में व्यस्त हो जाने के कारण नहीं आई।
कॉलेज में हाल में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इसकी मंजूरी के लिए मानव संसाधन विभाग को पत्र भेजा गय है। इसके साथ कॉलेज की ओर से माइनोरिटी कमिशन ऑफ इंडिया व बिहार सरकार के मानव संसाधन विभाग से मिले माइनोरिटी कॉलेज का दर्जा प्राप्त होने का पत्र प्रस्तुत किया गया। लेकिन, झारखंड सरकार द्वारा अब तक कॉलेज को माइनोरिटी का दर्जा नहीं दिया गया है। इस आलोक में मानव संसाधन विभाग द्वारा केयू प्रशासन को पत्र लिख कर रिपोर्ट मांगी गई है। कॉलेज प्रबंधन ने राज्य सरकार से माइनोरिटी का दर्जा दिलाने के लिए आवेदन किया है, जो विचाराधीन है।
जांच के लिए कमेटी : जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसके चेयरमैन केयू के प्रॉक्टर डॉ एमआर सिन्हा व मेंबर एएम मिश्रा हैं। इसमें डॉ एससी महतो व मानविकी के डीन डॉ. एके सिन्हा सदस्य के रूप में शामिल हैं।



करीम सिटी कॉलेज