नोबल क्रिकेट क्लब: सुप्रियो का अर्धशतक
जमशेदपुर - जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को नोबल क्रिकेट क्लब ने फ्रैंड्स एकादश को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स एकादश की टीम अभिलाष पांडे के 43 रनों की बदौलत 35.3 ओवर में 104 रनों के स्कोर पर सिमट गई। नोबल क्रिकेट क्लब की ओर से लियाक अहमद ने नौ ओवर में 20 रन देकर तीन खिलाडिय़ों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोबल क्रिकेट क्लब ने दो विकेट पर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुप्रियो ने नौ चौके और दो छक्के की सहायता से 57 रन बनाए। कुमार सूरज ने 37 रन बनाए।
अरबन सर्विसेज की रुरल ब्लू पर चार विकेट से जीत
जमशेदपुर - जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को अरबन सर्विसेज ने रुरल ब्लू को चार विकेट से हरा दिया। टेल्को ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए रुरल ब्लू की टीम 17.5 ओवर में 70 रनों के कुल योग पर ऑल आउट हो गई । अरबन सर्विसेज की ओर से हरविंदर ने पांच ओवर में दस रन देकर पांच विकेट लिए। महेश दास ने चार खिलाडिय़ों को पवेलियन की राह दिखाई। अरबन सर्विसेज ने 27.3 ओवर में छह विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया। रुरल ब्लू की ओर से अर्जुन कुमार सिंह ने 23 रन देकर तीन खिलाडिय़ों को आउट किया।