चांडिल में इंजीनियरिंग छात्र की मौत
जमशेदपुर - चांडिल थानांतर्गत कांदरबेड़ा के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में सिदगोड़ा के चांपिया कॉलोनी निवासी प्रतीक त्रिपाठी की मौत हो गई। वह भुवनेश्वर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। हादसे में उसका साथी वरुण कुमार घायल हो गया। चांडिल थाना की पुलिस ने दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों के परिजन भी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रतीक कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी में घर आया था। वह मोटरसाइकिल से चांडिल डैम जा रहा था। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल बेकाबू होकर गड्ढ़े में गिर गई, जिससे प्रतीक बगल में खड़ी ट्रक से टकरा गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।