- Hindi News
- दूसरे दिन रांची व धनबाद टीमों का रहा दबदबा
दूसरे दिन रांची व धनबाद टीमों का रहा दबदबा
भास्कर न्यूज - बरकाकाना
रामगढ़ जिला फुटबॉल ऐसोसीएशन के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम बरकाकाना में आयोजित 8वां झारखंड स्टेट इंटर डिस्ट्रीक वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रांची और धनबाद की टीमों ने अव्वल रहा। महिला खिलाडिय़ों ने अपना पूरा जोश मैदान में दिखाया। दूसरे दिन पुरुष वर्ग में कई मुकाबले हुए, जिसमें पहला मैच धनबाद बनाम रांची के बीच हुआ जिसमें धनबाद की टीम ने रांची की टीम को आसान दो सेटो से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं हजारीबाग बनाम पाकुड़ में हजारीबाग ने पाकुड़ को 2-0 से, इस्ट सिंहभूम ने लातेहार को 2-0 से, गोड्डा ने बोकारो को 2-0 से, रामगढ़ ने पाकुड़ को 2-0 से, धनबाद ने लातेहार को 2-0 से, गोड्डा ने हजारीबाग को 2-0 से, बोकारो ने हजारीबाग को 2-0 से, रांची ने इस्ट सिंहभूम को 2-0 से और रामगढ़ ने गोड्डा को 2-0 से हराया। साथ ही बोकारो, धनबाद, रांची व गोड्डा की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश पा ली।
इधर महिला वर्ग में पहला मैच धनबाद बनाम इस्ट सिंहभूम के बीच खेला गया जिसमें धनबाद ने इस्ट सिंहभूम को 2-1 से हराया, जबकि अन्य मैंचे में रांची ने रामगढ़ को 2-0 से, धनबाद ने लातेहार को 2-1 से, ईस्ट सिंहभूम ने रामगढ़ को 2-0 से, रांची ने धनबाद को 2-0, लातेहार ने ईस्ट सिंहभूम को 2-0 से व रामगढ़ ने धनबाद को 2-0 से हराया।
मैंच में निर्णायक की भूमिका जी मिश्रा, सुनिल राय, संजय कुमार ठाकुर, राजेश्वर गुप्ता, उत्तम राज, सतीश सिंह सहित स्टेट रेफरी बसंत नायक, प्रदीप कुमार ने निभाई। जबकि मौके पर केके सिंह, शिव हरि, पन्ना महतो, हरेश राय, सिद्धनाथ राम, सुधीर, सुदर्शन मौजूद थे।
शंभु राम, पवन महतो सहित कई सराहनीय योगदान किया।