- Hindi News
- आरयू के आईएमएस में अब बनेगा उद्यमिता सेल
आरयू के आईएमएस में अब बनेगा उद्यमिता सेल
भास्कर संवाददाता - रांची
रांची यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी ((आईएमएस)) के स्टूडेंट को अब पढ़ाई के बाद जॉब पाने में आसानी होगी। यह संभव हो पाएगा, डिपार्टमेंट में इंटरप्रेन्योरशिप सेल ((उद्यमिता कोषांग)) की स्थापना किए जाने से। स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के मुताबिक काम हुआ, तो फरवरी से सेल शुरू हो जाएगा। इसे आईआईटी खडग़पुर की तर्ज पर बनाया जा रहा है।
उद्यमिता कोषांग बन जाने से यहां के एमबीए स्टूडेंट्स का स्किल डेवलप में आसानी से होगा। इसके लिए नामचीन कंपनियों के अधिकारियों को व्याख्यान के लिए बुलाया जाएगा। डिपार्टमेंट का मानना है कि इस सेल में स्टूडेंट्स को उद्योग व कंपनी की स्थापना करने से संबंधित शिक्षा दी जाएगी, ताकि आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बाद पासआउट स्टूडेंट्स स्वयं अपनी कंपनी बना कर अपने सार्थियों को भी रोजगार दे सके।
यह दी जाएगी जानकरी
स्टूडेंट्स को बाजार की डिमांड से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उद्योग या कंपनी का चयन किया जाएगा। कंपनी का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस अन्य प्रक्रिया के संबंध में बताया जाएगा। इसे स्थापित करने के लिए ऋण ((बैंक से कर्ज)) कैसे मिलेगा। उत्पाद की बेहतर मार्केंटिंग के तरीके आदि की जानकारी दी जाएगी।