रांची स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा
हर व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर से गुजरना हुआ जरूरी
रांची - रांची रेलवे स्टेशन पर बुधवार से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अब निकास द्वार पर आरपीएसएफ के जवान हर आने-जाने वाले पर नजर रखेंगे।इसके बाद अंदर भी कई जगह जवान लगाए गए हैं। अब गेट पर खड़े जवान यह तय करेंगे कि हर यात्री मेटल डिटेक्टर से होकर ही गुजरे। इसके अलावा प्रवेश द्वार से निकासी और निकास द्वार से प्रवेश भी नहीं होने दिया जाएगा।बुधवार को कुछ यात्रियों ने निकास द्वार से घुसने की कोशिश की, तो जवानों ने सख्ती से उन्हें रोका और आगे से ऐसा न करने की हिदायत भी दी।