पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बातचीत के बाद डॉक्टरों की हड़ताल टली

बातचीत के बाद डॉक्टरों की हड़ताल टली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
रिम्स गवर्नमेंट टीचर्स एसोसिएशन का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह से मिला। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि राज्य में सभी टीचर्स और सरकारी चिकित्सकों की बहाली एक ही प्रकार से हुई है। इसलिए डीएसीपी का लाभ सभी को मिलनी चाहिए। मंत्री ने तत्काल सचिव से इस संबंध में पूछताछ की। मंत्री ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन सभी को बहुत जल्द डीएसीपी का लाभ दिया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव डॉ प्रभात कुमार ने बताया शुक्रवार को डीएसीपी की मांग के लिए की जाने वाली पेन डाउन स्ट्राइक स्थगित कर दी गई है। प्रतिनिधि मंडल में डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ प्रवीण तिवारी व डॉ आरके सिंह शामिल थे।