पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारा घोटाला के 46वें मामले में सभी 19 आरोपी दोषी

चारा घोटाला के 46वें मामले में सभी 19 आरोपी दोषी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
चारा घोटाला के 46वें मामले में बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सीताराम प्रसाद की अदालत ने सभी 19 आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत ने बुधवार को सात आरोपियों को तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा समेत सभी 19 आरोपियों को अदालत ने दोषी ठहराया। इनमें से सात को आज सजा सुनाई गई। शेष 12 को जेल भेजा गया। इन्हें 24 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। इनमें पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉक्टर शशि कुमार सिन्हा, डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, सतीश चंद्र झा, भांकुर दुबे, महेंद्र प्रसाद, ज्योति कुमार झा, उमेश दुबे, बीपी सिन्हा, अमित कुमार, शुभाशीष देव, चंद्रशेखर दुबे और ब्रजभूषण प्रसाद शामिल हैं।




कोर्ट में पेशी के लिए जाते जगदीश शर्मा।

चारा घोटाला मामले में 19 आरोपी दोषी