पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर कर्मी, निगम में काम ठप

सड़क पर कर्मी, निगम में काम ठप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
रांची नगर निगम में पिछले तीन दिनों से पब्लिक वर्क पूरी तरह ठप है। निगम के सभी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को भी निगम में सभी तरह का काम ठप रहा। निगमकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में सुबह 11 बजे से ही जुटने लगे थे। इसके बाद सभी कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर आश्रितों को नौकरी देने, राज्यकर्मियों के समतुल्य पेंशन का भुगतान करने, पंचम वेतनमान के बकाए 70 फीसदी राशि के भुगतान करने और कर्मचारियों को प्रोन्नति देने की मांग काफी समय से की जा रही है। इसके बाद भी सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी हाल में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निगमकर्मियों की मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो निगम को पूरी तरह ठप करा दिया जाएगा। मौके पर विवेक कुमार, गोपाल राहा, दीपक रजक, राजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।