पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत जेवियर्स स्कूल में फेयरवेल मनमोहक नृत्यों ने जमाया रंग

संत जेवियर्स स्कूल में फेयरवेल मनमोहक नृत्यों ने जमाया रंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में बुधवार को फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें १२वीं कक्षा के सत्र २०१३-१४ के स्टूडेंट्स को विदाई दी गई। साथ ही स्कूल में हर विभागों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आकर्षण रहा स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत डांस और म्यूजिक का कार्यक्रम, जिसमें स्टूडेंट्स ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईजी एमएस भाटिया ने स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई का मतलब अनुशासन होता है, जो स्टूडेंट्स अनुशासित होकर पढ़ाई करते हैं, वे भविष्य में हमेशा बेहतर करते हैं। मौके पर प्राचार्य फादर अजीत खेस ने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यहां से विदा होनेवाले छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सुपीरियर फादर ब्रिसियुस एक्का, वाइस प्रिंसिपल फादर संजय केरकेट्टा सहित टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद थे।