डीएवी धुर्वा जीता
रांची - बीके बिड़ला ट्रॉफी अंडर-16 में बुधवार को डीएवी धुर्वा स्कूल ने गुरुनानक स्कूल को एक रन से हराया। डीएवी की टीम ने 31.4 ओवर में 10 विकेट पर 150 रन बनाई। सुशील ने 34 और यासिर ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुनानक की टीम 31.2 ओवर में 10 विकेट पर 149 रन ही बना पाई। अश्वनी, मुकेश और अभिनव ने दो-दो विकेट लिए।