प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक एक को
रांची - राजकीय, राजकीय कृत व प्रोजेक्ट उवि के प्रधानाध्यापकों के साथ डीईओ शिवचरण मरांडी एक फरवरी को बैठक करेंगे। बैठक टीवीएस उवि, जगन्नाथपुर में होगी। इसमें मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2014 की समीक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों पर भी चर्चा होगी। स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, तरुण शिक्षा, फस्र्ट एड बॉक्स की व्यवस्था है या नहीं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे।