- Hindi News
- कलेक्ट्रेट से ब्लॉक तक दिखा हड़ताल का असर
कलेक्ट्रेट से ब्लॉक तक दिखा हड़ताल का असर
रांची - समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कलेक्ट्रेट से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यालय का काम पूरी तरह ठप हो गया है। जन्म और मृत्यु समेत अन्य प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान हैं। ट्रेजरी, अंचल, एसडीओ, सामान्य शाखा, भू अर्जन, डीआरडीए सहित अन्य कार्यालयों में किसी भी तरह के फाइलों का मूवमेंट नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल के अभी दो दिन ही हुए है। कलेक्ट्रेट में सभी सेक्शन तो खुले हुए हैं, लेकिन वहां एक भी कर्मचारी नजर नहीं आ रहे हैं। इधर, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में ही टेंट लगाकर धरना पर बैठ गए हैं।
कल करेंगे भूख हड़ताल, 29 को नगर विकास मंत्री का घेराव