पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में सिपाही का शव मिला

कुएं में सिपाही का शव मिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - बरियातू थाना क्षेत्र के तेतरटोली में कुएं से बुधवार को बरियातू पुलिस ने सिपाही प्रफुल्ल डुंगडुंग का शव बरामद किया। वह पुलिस लाइन में रहता था और मूल रूप से गुमला का था। प्रफुल्ल के दोस्त अनिल ने बताया कि वह भी सिपाही है। वह अपनी साली की शादी प्रफुल्ल से कराना चाहता था। दोनों में बातचीत चल रही थी। मंगलवार को प्रफुल्ल मेरे घर आया था। खाना खाने के बाद रात को वह सोने चला गया। लेकिन, सुबह वह घर में नहीं मिला। सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह काम करने के लिए कुएं के पास गई, तो देखा कि प्रफुल्ल का शव लटका हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।