क्रिकेट टूर्नामेंट २६ से
रांची - पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी स्व. संतोष लाल उर्फ बंटी सिंह के सम्मान में २६ जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच टेनिस बॉल से होंगे एयरपोर्ट मैदान पर हिनू स्थित साकेत नगर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के विजेता को ४१ हजार और उपविजेता को ३१ हजार रुपया का नकद इनाम दिया जाएगा। इसमें प्रवेश की अंतिम तिथि २४ जनवरी तक निर्धारित है।