पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमीशन ने गिनाई उपलब्धियां

कमीशन ने गिनाई उपलब्धियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
संत अन्ना कॉन्वेट के मदर हाउस में बुधवार को धर्मसंघ के प्रोविंस चैप्टर का तीसरा दिन बुधवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि धर्मसंघ की मदर जनरल लिंडा मेरी वॉन डीएसए थीं। धर्मसमाज के विभिन्न कमीशन ने विगत पांच सालों के कार्यों की रिपोर्ट पेश की। इसमें सुसमाचार प्रसार आयोग ((एवंजेलाइजेशन कमीशन)) ने किसी गांव बस्ती को गोद लेने व शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक और आध्यात्मिक नजरिए से उनके विकास की सुधि लेने पर जोर दिया। साथ ही उक्त गांव के परिवार के लोगों से भेंट मुलाकात करने और उन्हें नैतिक मूल्यों के साथ समाज निर्माण में आगे बढऩे की बात कही। इसके अलावा एडिटोरियल कमीशन ने स्कूल और समुदाय में होने वाले सभी प्रकार के कार्यक्रम और समाचार को न्यूज बुलेटिन प्रेरणा के माध्यम से सभी धर्मसंघियों के बीच रखने की जानकारी दी। धर्मसंघीय प्रशिक्षण आयोग ने प्रत्येक सिस्टर को उनका कर्तव्य स्मरण कराया है।