पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली टावर खराब कर रहे फसल : गोप

बिजली टावर खराब कर रहे फसल : गोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - गुमला के सिसई और बसिया प्रखंड में आदिवासियों की
रैयत जमीन पर विकास के नाम पर बिजली का टावर लगाया जा रहा है।
इससे फसलें तो बर्बाद हो ही रही हैं, ग्रामसभा से परामर्श लिए बिना कई पेड़ भी काट दिए गए। टॉवर लगानेवाली कंपनी पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया उचित मुआवजा भी नहीं दे रही है। उक्त बातें ग्राम वन सुरक्षा समिति ओकबा के लखन कुमार गोप ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों का जीविकोपार्जन प्रभावित हुआ है। सिसई और बसिया के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि समिति ने कॉरपोरेशन को स्पष्ट किया है कि जब तक कंपनी ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहण करने और पेड़ों की काटने के एवज में जबतक न्यायसंगत उचित मुआवजा नहीं देती है, बिजली टावर लगाने का काम बंद रहेगा।