महावाणिज्य दूत सीएम से मिले
रांची - जर्मनी के महावाणिज्य दूत रेनर स्मीडशेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर स्मीडशेन ने झारखंड को मोस्ट वाइब्रेंट सिटी बताया। उन्होंने सीएम को कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। मौके पर सीएस आरएस शर्मा और सीएम के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह उपस्थित थे।