अन्नावादी इंसाफ पार्टी का धरना आज
रांची - गरीबी आरक्षण बिल और वर्तमान आरक्षण नीति में संशोधन की मांग को लेकर अन्नावादी इंसाफ पार्टी का एक दिनी धरना-प्रदर्शन गुरुवार को बिरसा चौक पर दिया जाएगा। इसमें सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पार्टी के नेताओं ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की धरना-प्रदर्शन में अधिक लोग शामिल हों।