पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन महासचिव से मिला

प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन महासचिव से मिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - चिरकुंडा चैंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव पवन शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष महाबीर प्रसाद शर्मा और सचिव पवन गड्डयान समेत तमाम पदाधिकारियों ने पवन शर्मा को चैंबर की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि चिरकुंडा चैंबर उस क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने वहां के उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया।