- Hindi News
- दादी मां क्लिनिक में ब्लड डोनेशन कैंप आज
दादी मां क्लिनिक में ब्लड डोनेशन कैंप आज
रांची - नामकुम स्थित दादी मां क्लिनिक में गुरुवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित है। कार्यक्रम का उद्घाटन आइ एमए के सेक्रेट्री डॉ शेखर काजल व महादेवी बिड़ला हॉस्पिटल के प्रदीप वर्मा करेंगे। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कोई भी व्यक्ति ब्लड डोनेट कर सकते हैं। रिम्स के ब्लड बैंक की टीम सहयोग करेगी। कार्यक्रम का आयोजन युवा, समर्पण शाखा, नेताजी सुभाष सोशल ऑर्गेनाइजेशन, वॉलेंटियर ब्लड डोनेशन एसोसिएशन संयुक्त रूप से कर रही है।