पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालू बारेडीह जलापूर्ति योजना को बता दिया बंद

चालू बारेडीह जलापूर्ति योजना को बता दिया बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . रांची
झारखंड राज्य वन विभाग के रांची प्रमंडल द्वारा जब्त की गई लकडिय़ों को बेचे जाने की प्रक्रिया पिछले आठ सालों से बंद है। इस वजह से विभाग के डिपो के गोदाम में रखी हुई लकडिय़ां कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। पहले बेशकीमती लकडिय़ों की जब्ती के बाद तय प्रक्रिया का पालन करते हुए उनकी नीलामी की जाती थी। इसमें स्थानीय टिंबर संचालक और आमलोग भी हिस्सा लेते थे। रांची वन प्रमंडल के तहत महीने में करोड़ों की लकड़ी जब्त होती है। लेकिन इन्हें रखने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में पूछने पर रांची ईस्ट के डीएफओ राजीव लोचन बख्शी कहते हैंकि प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही निलामी होगी।