पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी सेवा से ख्रीस्त की साक्षी बनें :मदर जनरल

अपनी सेवा से ख्रीस्त की साक्षी बनें :मदर जनरल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
संत अन्ना की पुत्रियां धर्मसंघ की संस्थापिका माता बेर्नादेत किस्पोट्टा के मनोभाव को अपनाएं। अपनी समर्पित सेवा और कार्य से ख्रीस्त की साक्षी बनें। उक्त बातें संत अन्ना धर्मसंघ की मदर जनरल लिंडा मेरी वॉन ने कहीं। वे गुरुवार को संत अन्ना कॉन्वेंट मदर हाउस के अनुग्रह हॉल में चल रहे फोर्थ प्रोविंस चैप्टर के समापन में कही। 19 से 23 जनवरी तक आयोजित पांच दिवसीय प्रोविंस चैप्टर में रांची प्रोविंस के विभिन्न हाउस से आए संत अन्ना की 68 धर्मबहनों को निर्धनता, आज्ञाकारिता और पवित्रता का धर्मसंघी जीवन जीने को प्रेरित किया गया। प्रोविंशियल सिस्टर लिओकृता के धन्यवादी प्रार्थना के साथ चैप्टर का समापन हुआ।