रांची ने बोकारो को दो विकेट से हराया
खेल संवाददाता - रांची
इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में गुरुवार को रांची जिला की टीम ने बोकारो को दो विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए बोकारो की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन का स्कोर रांची को दिया।
बोकारो की ओर से सुमित ने 119 और राहुल ने 35 रन बनाए। रांची की ओर से राजू पाण्डेय ने 26 रन देकर दो, सुरेंद्र ने 59 पर तीन विकेट लिए। रांची की ओर से कौशल ने 56, विलफ्रेड ने 52
रन बनाए।