पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. आईटीबीपी 40वीं वाहिनी के कांके सुकुरहुटू स्थित मुख्यालय में बहाली कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी बोकारो के राकेश रजवार ने गुरुवार को कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने लिखा है कि उसने जीडी कांस्टेबल की लिखित और दौड़ परीक्षा पास कर ली थी। 21 जनवरी को उसे मेडिकल के लिए आईटीबीपी की गाड़ी से रांची के किसी सेंटर पर ले जाया गया।
वहां के एक्सरे टेक्नीशियन ने उसको कहा कि वह मेडिकल तौर पर अनफिट है। लेकिन यदि वह इस मोबाइल नंबर 9572891872 पर इंस्पेक्टर से बात करेगा तो पास हो सकता है। उसने राकेश से उसका मोबाइल नंबर 8102715925 ले लिया। कांके थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत मिली है। इसमें एक्सरे टेक्नीशियन सहित कई लोगों की मिलीभगत नजर आती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.