पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईएम रांची में स्प्रिंग फेस्टिवल शुरू

आईआईएम रांची में स्प्रिंग फेस्टिवल शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - भविष्य के प्रबंधकों को ठंड में नई ऊर्जा देने के लिए आईआईएम, रांची की ओर से ‘स्प्रिंग फेस्ट 2014’ गुरुवार से शुरू हुआ। इसमें सभी बिजनेस स्कूल के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। 15 फरवरी तक चलने वाले फेस्ट में कई कार्यक्रम होंगे। एक ओर जहां फन और मस्ती होगी, वहीं दूसरी ओर विभिन्न इंडस्ट्री के अनुभवी लोग, शिक्षाविद और भविष्य के बिजनेस लीडर्स स्टूडेंट्स के साथ अनुभव शेयर करेंगे। इस बार विजेता प्रतिभागी को चार लाख रुपए तक का प्राइज मिलेगा।
फेस्ट में गेस्टीमेट नाइट होगा, जिसमें अपने एनालिटिकल स्किल को दिखाने का मौका मिलेगा। पहली बार पोलितब्यूरो नामक इवेंट होगा, जिसमें स्टूडेंट्स को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक अनुभव शेयर करने का मौका मिलेगा। आईआईएम के समर्पण क्लब की ओर से संकल्पीसा इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्टूडेंट टिकाऊ और व्यावहारिक बिजनेस प्रपोजल मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट देंगे। समस्याओं के समाधान के लिए आईआईएम के ई-सेल की ओर से वेनी विडि विसी, वोर स्टैंड जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।